ब्रेकिंग
नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦छोटी दिवाली पर पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग, भूमि विवाद में एक ही परिवार के 4 लोगों को मारी गोली✦दिवाली पर मिठाई या सोना! 1.23 लाख रुपये किलो बिक रही सोने की मिठाई, एक पीस की कीमत 1,111 रुपये✦भगवान को भक्त ने चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल, हार्ट का ऑपरेशन सफल होने पर पूरी की मन्नत

दीपावली-छठ को लेकर पटना जंक्शन पर हाई अलर्ट, डॉग स्क्वायड के साथ 150 जवानों ने चलाया सघन जांच अभियान

Patna News: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पटना जंक्शन की सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। रेल पुलिस, आरपीएफ और जिला प्रशासन के 150 जवान डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते के साथ सघन जांच अभियान चला रहे हैं।

Patna News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: दीपावली और छठ पर्व के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पटना जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेल पुलिस (जीआरपी), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और जिला प्रशासन की ओर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में तीनों एजेंसियों के 150 जवानों को तैनात किया गया है। इनके साथ डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की टीम भी सघन तलाशी अभियान में जुटी है।




शनिवार को रेल एसएसपी रश्मि और आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रिय रंजन के नेतृत्व में पटना जंक्शन परिसर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया और पार्किंग स्थलों की बारीकी से तलाशी ली गई। सुरक्षा टीम ने संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखने के साथ यात्रियों के सामान की भी जांच की। डॉग स्क्वायड की मदद से स्टेशन परिसर में संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई, जबकि बम निरोधक दस्ते ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया।




त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। छठ पर्व पर दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा और गुजरात समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार लौटते हैं। इससे पटना जंक्शन पर यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए तीन एजेंसियों के 150 अतिरिक्त जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें आरपीएफ के 75, जीआरपी के 25 और पटना जिला प्रशासन के 50 होमगार्ड जवान शामिल हैं। सभी जवानों को अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त करने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।




अभियान के दौरान महावीर मंदिर और करबिगहिया की ओर स्थित पार्किंग में खड़े वाहनों की भी सघन तलाशी ली गई। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त प्रिय रंजन और जीआरपी की एएसपी रश्मि की मौजूदगी में कार समेत अन्य वाहनों की डिक्की खुलवाकर जांच की गई। इसके अलावा प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालय में यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर साकेत कुमार और जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह भी शामिल रहे।




सुरक्षा जांच के साथ यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। रेल पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने यात्रियों, कुलियों और वाहन चालकों को अनजान लोगों से खाने-पीने की चीजें नहीं लेने की सलाह दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत रेल पुलिस को देने की अपील की गई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता