ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Road Accident in bihar : महात्मा गांधी सेतु पर भीषण कार हादसा, एक की मौत और 5 घायल; मची चीख-पुकार

Road Accident in bihar : हाजीपुर में महात्मा गांधी सेतु के पास सुबह-सुबह एक कार हादसा हुआ जिसमें एक युवक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर

Road Accident in bihar
घायल को अस्पताल ले जाते लोग
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हो जिस सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सुबह-सुबह बड़ा कार हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, हाजीपुर में सुबह-सुबह बड़ा कार हादसा हुआ है। यहां महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक के नजदीक एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पहुंची गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया।


वहीं, इस घटना में मृतक सारण जिले के नया गांव थाना के डुमरी गांव निवासी वैद्यनाथ सिंह के 35 वर्षीय पुत्र जयप्रकाश सिंह थे। वहीं, घायल अमित कुमार, हर्ष कुमार, रंगोली कुमारी,रवि रंजन कुमार, पिंकी देवी बताई गई। सभी पटना की तरफ से लौट रहे थे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना बीते देर रात्रि की बताई गई।