ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar News: प्रेमिका को घर छोड़ने गए युवक की दुर्घटना में मौत, परिजनों ने साजिशन हत्या के लगाए आरोप

Bihar News: आधी रात में प्रेमिका के साथ घूमना प्रेमी को काफी महंगा पड़ गया है, एक कार ने इस युवक की बाइक को कुचल दिया है जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी है.

Bihar News
सड़क दुर्घटना
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में जहांगीरपुर सलखनी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 7 में बाइक सवार प्रेमी जोड़ा को कार ने कुचल दिया है. जिसके बाद प्रेमी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि प्रेमिका हॉस्पिटल भर्ती है और जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ रही। मृतक की पहचान सिंघारा गाँव के निवासी स्वर्गीय मुकेश कुमार सिंह के 17 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।


इस घटना के बाद परिजनों का कहना है कि यह एक साजिश के तहत की गई हत्या है. उनका कहना है कि दीपक को कुछ लोगों ने बुलाकर उसकी हत्या की है। मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही महुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस फिलहाल इस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक कथित हत्या के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है, स्थानीय लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता