ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦निगरानी की गिरफ्त में आया पशुपालन विभाग का भ्रष्ट क्लर्क, 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦मन की आंखों से गढ़ते हैं भगवान की मूर्तियां, 25 साल से नेत्रहीन रामपाल बना रहे दुर्गा-गणेश की प्रतिमाएं✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी

बिहार सरकार के मंत्री ने राघोपुर में कटाव प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar News: बिहार में गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय सिंह ने वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी से प्रभावित कटाव क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में गंगा समेत तमाम नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई जिलों में नीचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। हालात पर 24 घंटे निगरानी बरती जा रही है और जिलों को सरकार की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री में वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड में हो रहे कटाव का जायजा लिया है।



दरअसल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह ने वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत बहारामपुर (पुरुषोत्तमपुर) पंचायत में गंगा नदी से हो रहे कटाव प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कटाव स्थल पर पहुंचकर स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। 



उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और कटाव से हो रही परेशानियों, फसल क्षति एवं आवागमन की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मौके पर मौजूद जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने बचाव कार्य की तैयारियों, कटाव निरोधी उपायों और राहत व्यवस्था की जानकारी दी। 



मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और आवश्यक संसाधन तैयार रखने को कहा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार कटाव प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है और लोगों की सुरक्षा व सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा। जरूरत के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता