ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार: लॉकडाउन में BJP की बोर्ड लगी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद, DSP ने दो तस्करों को भेजा जेल

VAISHALI : बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी शराब की तस्करी हो रही है. ताजा मामला हा

बिहार: लॉकडाउन में BJP की बोर्ड लगी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद, DSP ने दो तस्करों को भेजा जेल
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI :  बिहार में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 25 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी शराब की तस्करी हो रही है. ताजा मामला हाजीपुर का है, जहां पुलिस ने बीजेपी की बोर्ड लगी एक गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. शराब के साथ दो तस्करों को भी पकड़ा गया है, जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया. 


घटना हाजीपुए के गंगाब्रिज थाना की है, जहां पुलिस ने बीजेपी की बोर्ड लगी गाड़ी से शराब बरामद किया. जिस लग्जरी गाड़ी से शराब बरामद हुआ है, उसके ऊपर कोरोना में आपातकालीन सेवा का फर्जी पास भी लगा हुआ था. गाड़ी पर भाजपा का जो बोर्ड लगा था, उसके ऊपर पूर्व जिलाध्यक्ष, बाढ़ लिखा था. जिसे देखते ही पुलिसवालों को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी को रोककर उसकी छानबीन की.


पुलिस ने देखा कि आपातकालीन सेवा का पास भी फर्जी ही लगा हुआ था. उसपर बीडीओ का मुहर लगा था. जबकि बीडीओ को किसी को भी पास देने के अधिकार नहीं दिया गया है. एक जिला से दूसरे जिला आने-जाने के लिए एडीओ को ही इसका अधिकार दिया गया है. पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 15 कार्टून शराब बरामद हुए. गाड़ी में बैठे दोनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.


हाजीपुर के सदर डीएसपी राघव दयाल ने बताया कि गांधी सेतु के निकट एनएच पर वाहन चेकिंग के दौरान बाढ़ BJP पूर्व जिलाध्यक्ष लिखी गाड़ी को पुलिस ने रोका था. चुकी बाढ़ जिला नहीं है इसलिए बीजेपी की बोर्ड पुलिस को फर्जी लगी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गाड़ी को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स