Bihar Election 2025: चुनावी रंग में रंगा बिहार, पटना पहुंचकर क्या बोलीं चुनाव आयोग की स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा? Bihar Election 2025: चुनावी रंग में रंगा बिहार, पटना पहुंचकर क्या बोलीं चुनाव आयोग की स्वीप आइकॉन नीतू चंद्रा? Aparajit Lohan : दुलारचंद हत्याकांड के बाद बदले गए नए ग्रामीण SP अपराजित कौन हैं ? इस खबर पढ़िए पटना के नए ग्रामीण एसपी की कहानी; आप भी जान जाएंगे क्या है काम करने का तरीका Ayodhya Temple : प्राण प्रतिष्ठा से अलग होगा राम मंदिर निर्माण का पूर्णता समारोह,जानिए क्या है ख़ास तैयारी Bihar Election 2025: आरजेडी उम्मीदवार भाई वीरेंद्र की प्रचार गाड़ी जब्त, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन Bihar Election 2025: आरजेडी उम्मीदवार भाई वीरेंद्र की प्रचार गाड़ी जब्त, चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन Bihar Elections : सहनी के लिए तेजस्वी ने अपने कैंडिडेट को पार्टी से निकाला, अब गौड़ा बौराम सीट पर किसे समर्थन देंगे लालू यादव हो गया क्लियर Bihar Election 2025: PM मोदी के कैमूर दौरे की तैयारी तेज, इस दिन विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित Bihar Election 2025: ‘बंटना नहीं है, अगर बंटेंगे तो कटेंगे.. याद रखिएगा’, सीएम योगी ने अप्पू, पप्पू और टप्पू से बिहार के लोगों को किया सावधान Bihar News: बिहार चुनाव के बीच EOU का बड़ा एक्शन, इतने AI जेनरेटेड फेक वीडियो को किया ब्लॉक; रडार पर कई YouTube चैनल्स
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 14 Feb 2025 09:13:24 AM IST
Baraila lake - फ़ोटो Baraila lake
बिहार सरकार बरैला झील सलीम अली पक्षी अभ्यारण्य को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 जनवरी को वैशाली दौरे के दौरान इसके विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। इसके बाद 4 फरवरी को कैबिनेट ने 53.40 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना के तहत झील का संरक्षण, जल प्रवाह में सुधार, इको टूरिज्म और पक्षियों के लिए कृत्रिम आवास का निर्माण किया जाएगा।
परियोजना के तहत झील के जल प्रवाह में सुधार के लिए इनलेट और आउटलेट का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके अलावा प्राकृतिक सौंदर्यीकरण के लिए फूल और फलों के पौधे लगाना, बच्चों के खेलने का बगीचा, बोटिंग की सुविधा, साइनेज और सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे। यहां आने वाले पक्षियों के लिए बांस, लकड़ी और अन्य इको फ्रेंडली सामग्रियों से कृत्रिम आवास बनाए जाएंगे।
बरैला झील वैशाली जिले के जंदाहा और पातेपुर प्रखंडों में फैली हुई है। यह झील 1625.34 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें से 197.91 हेक्टेयर को 1997 में पक्षी अभयारण्य के रूप में अधिसूचित किया गया था। यह झील प्रवासी पक्षियों और स्थानीय वनस्पतियों की समृद्ध जैव विविधता का घर है। यहां प्रवासी पक्षियों की 59 प्रजातियां, स्थानीय पक्षियों की 106 प्रजातियां, 16 वृक्ष प्रजातियां और 11 झाड़ी प्रजातियां पाई जाती हैं। यह झील न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण है।
बरैला झील में एक केंद्रीकृत व्याख्या केंद्र सह वॉच टावर का निर्माण किया जाएगा। यह टावर 60-70 फीट ऊंचा होगा और इसमें पक्षी व्याख्या केंद्र, नियंत्रण कक्ष, हस्तशिल्प प्रशिक्षण केंद्र, कैफेटेरिया और सौर ऊर्जा ग्रिड की सुविधा होगी। पर्यटकों के लिए लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आसानी से झील और पक्षियों का अवलोकन कर सकें।
वैशाली जिला बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट और इस्लामिक सर्किट का हिस्सा है। यहां अशोक स्तंभ, राजा विशाल का किला, विश्व शांति स्तूप, जैन मंदिर और बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय जैसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं। 2024 में 4.37 लाख भारतीय और 59,219 विदेशी पर्यटक वैशाली आए। बरैला झील के सौंदर्यीकरण से यह क्षेत्र बिहार के प्रमुख प्राकृतिक और वन्य जीव पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।