ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Bihar Assembly Monsoon session: ‘बिहार तो संभल नहीं रहा उपराष्ट्रपति कैसे बनेंगे नीतीश’ BJP की मांग पर आरजेडी का पलटवार

Bihar Assembly Monsoon session: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक ने नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाए जाने की मांग की। इस पर आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र ने पलटवार करते हुए कहा कि बिहार नहीं संभल रहा तो देश कैसे संभालेंगे?

Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार की देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके अचानक इस्तीफा देने के बाद विपक्ष तरह तरह के सवाल उठा रहा है। इसी बीच बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण सिंह बचौल ने सीएम नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग कर दी है। बीजेपी नेता की मांग पर आरजेडी ने तीखा जवाब दिया है।


दरअसल, जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार बीजेपी के फायर ब्रांड विधायक हरिभूषण सिंह बचौल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उपराष्ट्रपति बनाने की मांग कर दी है। बीजेपी विधायक की इस मांग पर आरजेडी ने तीखा पलटवार किया है। आरजेडी ने वरिष्ठ नेता भाई बीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा है, उपराष्ट्रपति बनकर क्या ही कर पाएंगे।


भाई बीरेंद्र ने कहा कि बेचारे नीतीश कुमार अब उस लायक नही हैं। उनसे बिहार तो चल ही नहीं रहा है और देश के उपराष्ट्रपति बन जाएंगे, यह संभव कहां है लेकिन बीजेपी वाला सब नहीं चाहेगा कि वह उपराष्ट्रपति बन जाएं। हमारे चाहने से क्या हो जाएगा, हम तो विपक्ष में हैं। हम तो चाहते हैं कि हमारी सरकार बन जाए।


वहीं विधानसभा में हंगामे पर भाई बीरेंद्र ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सदन में बहस कराने के लिए हमलोगों ने कार्यस्थगन का प्रस्ताव दिया है और बिहार में बढ़ते अपराध पर भी सरकार बहस कराए, इसलिए हमलोगों ने कहा है कि सभी काम को बंद कर चर्चा कराई जाए लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज को सुनने का नाम नहीं ले रही है। लोकतंत्र की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता