ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Assembly Monsoon session: सदन की कार्यवाही शुरू होते ही फिर से हंगामा, विपक्ष के विधायक वेल में पहुंचे; रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी उछाली

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने SIR के विरोध में वेल में पहुंचकर हंगामा किया।

​Bihar Assembly Monsoon session
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही को दौरान विपक्ष के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया है। दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विधायक एसआईआर के खिलाफ वेल में पहुंच गए और स्पीकर के सामने कुर्सी उठा ली। स्पीकर ने विधायकों को सख्त चेतावनी दी लेकिन विधायक मानने को तैयार नही हैं।


दरअसल, विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा कराने की मांग को लेकर मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष ने सदन के बाहर और भीतर जोरदार हंगामा किया। हंगामे के बाद स्पीकर ने पहली पाली की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी थी। दूसरी पाली का कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी सदन में काला कुर्ता पहनकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। चुनाव आयोग की प्रक्रिया सही नहीं है। कार्यमंत्रण समिति की बैठक बुलाई जाए और वोटर लिस्ट पुनरीक्षण पर बहस हो। बिल-विल तो आते ही रहता है। जब वोटर का नाम ही कट जाएगा तो क्या फायदा।


जिसपर स्पीकर ने कहा कि सदन के फर्स्ट हाफ में में विपक्ष के विधायकों को बोलने की इजाजत दी गई थी लेकिन विधायकों ने नहीं बोला। इसके बाद विपक्ष के विधायक वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सदन में मौजूद महिला विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी उछाली। जिसपर स्पीकर ने कार्रवाई की चेतावनी दी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता