ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : अलमीरा फैक्ट्री में ब्लास्ट से हड़कंप, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

HAJIPUR : हाजीपुर में एक अलमीरा की फैक्ट्री में लगे हॉट चैंबर के फटने से तीन मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया गया है, जहां एक की हाल

बिहार : अलमीरा फैक्ट्री में ब्लास्ट से हड़कंप, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर में एक अलमीरा की फैक्ट्री में लगे हॉट चैंबर के फटने से तीन मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। घायल मजदूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।


फायर बिग्रेड के अधिकारियों की मानें तो फैक्ट्री के क्षेत्रफल के हिसाब से पुख्ता इतजाम नहीं किए गए हैं। फैक्ट्री में लगाए गए बॉयलर की स्थिति भी ठीक नहीं है। पूरे मामले की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के वक्त अलमीरा फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। हॉट चैंबर के पास तीन मजदूर मौजूद थे, जो ब्लास्ट का शिकार हो गए और बुरी तरह से घायल हो गए। हालांकि, गनीमत रही की बड़ा हादसा होते होते टल गया। मजदूरों की मानें तो अगर बॉयलर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

टैग्स