ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : बहन के ससुराल गए भाई की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मातम का माहौल

VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातमी माहौल देखने को मिल

BIHAR NEWS : बहन के ससुराल गए भाई की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बिजली के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातमी माहौल देखने को मिला है। इसके साथ ही इस मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। 


जानकारी के अनुसार जिले के सराय थाना क्षेत्र के पौड़ा मदन सिंह  गांव में छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन  तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया।


वहीं मृतक युवक की पहचान चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के मघौल खुर्द गांव निवासी सूबेदार राय के 34 वर्षीय पुत्र जितेश कुमार राय बताया गया है। मृतक के भाई ने बताया कि युवक कल शाम अपने बहन के यहां पौड़ा.गया था। सुबह में छत पर टहलने गया तभी छत के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।


घर वालों द्वारा बिजली विभाग को लगातार छतके ऊपर से हाई टेंशन तार हटाने के लिए आवेदन भी दिया लेकिन बिजली विभाग ने अब तक छत के ऊपर से हाई टेंशन तार नहीं हटवाया है। जिससे यह हादसा हो गया है। मृतक युवक के दो बेटा और एक बेटी है। मृतक युवक राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।