ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

वैशाली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ईदगाह की दीवार पर जयश्री राम-RJD जिंदाबाद-अहिरान लिखा, पुलिस ने मिटाया

राजद नेता ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। गंगा-जमुनी तहजीब को कमजोर करने के लिए इस तरह के प्रयोग ठीक नहीं है।

BIHAR POLICE
असमाजिक तत्वों की करतूत
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: देशभर में ईद का त्योहार आज धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे से गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वही वैशाली के बिदुपुर प्रखंड के माइल पकड़ी गांव में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। ईद की नमाज से पहले किसी ने ईदगाह के गेट पर जय श्रीराम, दीवार पर आरजेडी जिंदाबाद और अहिरान लिख दिया। 


नमाज अता करने गये मुस्लिम समुदाय के लोगों की नजर जब इस पर गई तो वो नाराजगी जताने लगे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ, सीओ, एसडीओ, एसडीपीओ के साथ-साथ बिदुपुर के थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लोगों से नमाज अता करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। कहा कि जिस किसी ने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने दीवार पर लिखे नारे को मिटाया। हाजीपुर एसडीओ अरुण बैठा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बल्कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है। ईदगाह के गेट पर जय श्रीराम और दीवार पर आरजेडी जिंदाबाद और अहिरान लिखे जाने पर राजद की ओर से प्रवक्ता एजाज अहमद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 


उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। गंगा-जमुनी तहजीब को कमजोर करने के लिए इस तरह के प्रयोग ठीक नहीं है। इस मामले में जिस किसी की भी संलिप्तता दिखे उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 


ईदगाह के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना चाहिए कही उसमें असमाजिक तत्वों की पहचान हो जाए। ये लोग पूरे माहौल को खराब करना चाहते हैं। ऐसे लोगों की पहचान के बाद कार्रवाई की जानी चाहिए। बता दें कि ईद को लेकर पूरे वैशाली जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। चौक चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।   

वैशाली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ईदगाह की दीवार पर जयश्री राम-RJD जिंदाबाद-अहिरान लिखा, पुलिस ने मिटाया