ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

15 सितंबर से जोगबनी-ईरोड और सहरसा-छेहरटा रूट पर अमृत भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ।

बिहार
PM मोदी करेंगे शुभारंभ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: 15 सितंबर को जोगबनी और ईरोड के बीच अमृत भारत ट्रेन का परिचालन होगा। वही सहरसा और छेहरटा (अमृतसर) के मध्य भी अमृत भारत ट्रेन का परिचालन होगा। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इस बात की जानकारी दी।


यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-हाजीपुर -पाटलिपुत्र-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी-नागपुर-विजयवाड़ा-पेरम्बूर- काटपाडी के रास्ते जोगबनी और ईरोड के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 15.09.2025 को जोगबनी और ईरोड के मध्य चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा । 


15.09.2025 सोमवार को गाड़ी सं. 06602 जोगबनी-ईरोड अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल जोगबनी से से 15.30 बजे खुलकर 15.44 बजे फारबिसगंज, 16.09 बजे अररिया कोर्ट, 16.45 बजे पूर्णिया, 17.40 बजे कटिहार, 18.40 बजे नौगछिया, 19.30 बजे मानसी, 19.43 बजे खगड़िया, 20.25 बजे बेगुसराय,  21.30 बजे बरौनी, 22.25 बजे शाहपुर पटोरी,  23.45 बजे हाजीपुर, अगले दिन 00.02 बजे सोनपुर, 00.50 बजे पाटलिपुत्र, 01.13 बजे दानापुर, 01.43 बजे आरा, 02.06 बजे रघुनाथपुर, 02.31 बजे बक्सर एवं  05.15 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 18.09.25 गुरूवार को 07.20 बजे ईरोड पहुंचेगी। 

टैग्स