ब्रेकिंग
दिल्ली में नकली RO फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2900 से ज्यादा फर्जी फिल्टर बरामद, मालिक गिरफ्तारBihar News: 1St Bihar की खबर के बाद हड़कंप, महिला CO नुजहत पर कार्रवाई की आहट....राजस्व विभाग ने DM को तत्काल जांच के दिए आदेश...बिहार के इस एक्सप्रेसवे पर उतर सकेंगे फाइटर जेट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन; 8 लेन तक विस्तार का प्लानBihar Co Transfer: बिहार के सात अंचलों में नए सीओ की पोस्टिंग, तीन अंचलाधिकारियों को हटाकर मुख्यालय क्लोज किया गया, लिस्ट देखें...पटना में दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों के थानेदार बदले; देखिए.. पूरी लिस्टदिल्ली में नकली RO फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2900 से ज्यादा फर्जी फिल्टर बरामद, मालिक गिरफ्तारBihar News: 1St Bihar की खबर के बाद हड़कंप, महिला CO नुजहत पर कार्रवाई की आहट....राजस्व विभाग ने DM को तत्काल जांच के दिए आदेश...बिहार के इस एक्सप्रेसवे पर उतर सकेंगे फाइटर जेट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगे वाहन; 8 लेन तक विस्तार का प्लानBihar Co Transfer: बिहार के सात अंचलों में नए सीओ की पोस्टिंग, तीन अंचलाधिकारियों को हटाकर मुख्यालय क्लोज किया गया, लिस्ट देखें...पटना में दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों के थानेदार बदले; देखिए.. पूरी लिस्ट

महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त

वैशाली के महनार में पुलिस ने दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर 1500 लीटर देसी शराब और अवैध भट्ठियों को नष्ट किया, माफिया फरार।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: खबर वैशाली जिले के महनार से है, जहां शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है। वैशाली एसपी विक्रम सिहाग के आदेश पर पुलिस ने दियारा इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी शराब और शराब बनाने की भट्ठियों को नष्ट कर दिया।


बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में महनार थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में शराब माफिया अवैध रूप से बड़े पैमाने पर देसी शराब का निर्माण कर रहे हैं।सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया और दियारा इलाके में छापेमारी की गई। 


पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां चल रही शराब भट्ठियों को देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और मौके पर मौजूद करीब 1500 लीटर देसी शराब को नष्ट कर दिया। साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों को भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।


बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी को दूर से आते देख शराब माफिया मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। महनार थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दियारा इलाके में छापेमारी की गई। अवैध शराब निर्माण की पुष्टि होने पर शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया और भारी मात्रा में देसी शराब भी नष्ट की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

वैशाली से मुन्ना खान की रिपोर्ट

टैग्स