ब्रेकिंग
‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई

पार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरल

Bihar Police News: वैशाली के लालगंज में एक चौकीदार का कथित शराब पीने और डांसर के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान को लेकर दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि...

पार्टी में जाम छलकते ही बदला चौकीदार का अंदाज़, डांसर संग जमकर लगाए ठुमके; VIDEO वायरल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police News: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक चौकीदार का कथित तौर पर शराब पीते और डांसर के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान अशोक पासवान के रूप में बताई जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.


बताया जा रहा है कि लालगंज प्रखंड के मसूदन पकड़ी गांव के वार्ड नंबर-4 में राजकिशोर भगत के दरवाजे पर बीते दिनों छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा भी बुलाया गया था. इसी दौरान बनाए गए कुछ वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.


वायरल हो रहे एक वीडियो में चौकीदार अशोक पासवान कुछ लोगों के साथ बैठा हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में उसके शराब पीने का दावा किया जा रहा है. वहीं, दूसरे वीडियो में वह डांसर के साथ डांस करता नजर आ रहा है. एक वीडियो में उसके डांसर की गोद में बैठने का भी दावा किया जा रहा है.


बिहार में शराबबंदी लागू होने के बीच सरकारी व्यवस्था से जुड़े चौकीदार का कथित तौर पर शराब पीते हुए वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर भी लोग मामले को लेकर सवाल उठा रहे हैं.


हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान और वीडियो में शराब होने समेत पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी भी जांच की जानी बाकी है.


पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में चौकीदार अशोक पासवान है या नहीं और वीडियो में किए जा रहे दावों की वास्तविकता क्या है.