ब्रेकिंग
छपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोपछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोप

9वीं की छात्रा के साथ चाचा ने दोस्त संग किया गलत काम, स्कूल जाते समय बाइक पर बैठा ले गए आरोपी

Bihar Crime News: वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मेडिकल जांच और न्यायिक बयान...

9वीं की छात्रा के साथ चाचा ने दोस्त संग किया गलत काम, स्कूल जाते समय बाइक पर बैठा ले गए आरोपी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली के गोरौल थाना क्षेत्र में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि छात्रा के रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर स्कूल जाने के दौरान उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.


वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पीड़िता की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है. आरोप है कि 18 जुलाई की सुबह छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे बाइक पर बैठा लिया.


परिजनों के अनुसार, आरोपी छात्रा को एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ जबरन गलत काम किया गया. घटना के बाद दोनों आरोपी छात्रा को वहां छोड़कर फरार हो गए. बाद में स्थानीय लोगों की नजर छात्रा पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने उसके परिजनों को सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी.


एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

मामले की सूचना मिलते ही गोरौल थाना पुलिस और महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. छात्रा की मेडिकल जांच सदर अस्पताल, हाजीपुर में कराई गई है. इसके साथ ही न्यायालय के समक्ष उसका बयान भी दर्ज कराया जा चुका है.


एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.


महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि 20 जुलाई को पुलिस को मामले में आवेदन प्राप्त हुआ था. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई को स्कूल जाने के दौरान जान-पहचान के एक व्यक्ति ने उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया.