ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी जदयू, मंत्री संजय झा बोले.. विकसित राज्यों की श्रेणी में आने के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरुरी

PATNA : पटना स्थित जदयू कार्यालय में जनता दरबार के बाद जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने तेजस्वी यादव के विशेष राज्य के दर्जे पर दिए गए बयान पर कहा है कि उनको इस बात की समझ नहीं

यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेगी जदयू, मंत्री संजय झा बोले.. विकसित राज्यों की श्रेणी में आने के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरुरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना स्थित जदयू कार्यालय में जनता दरबार के बाद जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय झा ने तेजस्वी यादव के विशेष राज्य के दर्जे पर दिए गए बयान पर कहा है कि उनको इस बात की समझ नहीं है. उन्होंने कहा कि बिहार को किसी हालत में विशेष शब्द का दर्जा मिलना चाहिए. हम अभी विकास कर रहे हैं और जब भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो हम विकसित राज्यों की श्रेणी में आ जाएंगे.


संजय झा ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में जदयू पार्टी चुनाव लड़ेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी का बहुत अच्छा जनाधार हुआ है और दिल्ली नगर निगम के चुनाव के साथ-साथ पार्टी वहां विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी, जिसमें अच्छे परिणाम आने की संभावना है.


वहीं भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के समाज सुधार यात्रा पर दिए गए बयान पर कहा कि उनको हमारी व्यवस्था बहुत खराब ही लगेगी क्योंकि हम लोग पूरे बिहार की व्यवस्था को अच्छा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज आज डबल डिजिट में विकसित कर रहा है और उनके समय में क्या हालत थी ये वही बता सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनके समय में बेरोजगारी की क्या स्थिति थी उनसे पूछिए. उन्होंने कहा कि बहुत सारे महापुरुष ने समाज सुधार का अभियान चलाया है. नीतीश कुमार विकास के साथ-साथ समाज सुधार अभियान चला रहे हैं.

टैग्स