ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

यूपी कैबिनेट की मंजूरी के बाद बिहार से दिल्ली का रास्ता साफ, तीन एक्सप्रेस-वे सीधे जुड़ेंगे बिहार से

DESK: बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी है। ये खुशी यूपी के रास्ते होकर बिहार पहुंचने वाली है। अब बिहार से दिल्ली का रास्ता साफ होते दिख रहा है। बिहार अब सीधे तौर पर तीन-तीन एक्सप्रेस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK: बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी है। ये खुशी यूपी के रास्ते होकर बिहार पहुंचने वाली है। अब बिहार से दिल्ली का रास्ता साफ होते दिख रहा है। बिहार अब सीधे तौर पर तीन-तीन एक्सप्रेसवे से जुड़ने जा रहा है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया से जोड़ने के लिए लिंक के डीपीआर की मंजूरी दे दी है। इस लिंक वे के बन जाने से   बिहार का सीधा संपर्क यमुना एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेस से जुड़ जाएगा। जिसके बाद सड़क मार्ग से दिल्ली की यात्रा आसान हो जाएगी।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के लिये लिंक वे बनाया जायेगा।यूपी मंत्रिमंडल ने इसका डीपीआर बनाने के निर्णय को सोमवार को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के लिये लिंक वे बनाया जायेगा। इसके वास्ते डीपीआर बनाने के लिये मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। यह डीपीआर छह माह में तैयार हो जायेगा।

उन्होंने बताया कि करीब 40 किलोमीटर का यह लिंक वे चार लेन का होगा। यूपीडा के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कि बलिया लिंक वे पर प्रति किलोमीटर 40 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। इस पूरे मार्ग की अनुमानित लागत 1500 से 1600 करोड़ रुपये के बीच होगी। उन्होंने बताया कि इस लिंक वे के बन जाने से यमुना एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और आगरा एक्सप्रेस-वे का संपर्क बिहार की सीमा से जुड़ जायेगा।

टैग्स