ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

Road Accident In Bihar : बोलेरौ और कार की भिड़ंत में दो की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Road Accident In Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के जगिरिया चौक के समीप मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग

Road Accident In Bihar
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident In Bihar: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के जगिरिया चौक के समीप मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात हुई। बोलेरो और एक अन्य कार के बीच टक्कर में मरने वाले दोनों बुजुर्ग थे। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि जैतपुर थाना क्षेत्र के जगिरिया चौक के समीप मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात हुई। बोलेरो और एक अन्य कार के बीच टक्कर में मरने वाले दोनों बुजुर्ग थे। वहीं, दोनों वाहनों पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। मृतकों में साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजवारा हलिमपुर निवासी शंभू साह (65) एवं पारू थाने के बाजितपुर बतरौलिया निवासी शिवनाथ राय (70) शामिल है, जबकि घायलों की पहचान बाजितपुर बतरौलिया का कंचन राय (28) एवं परमजीत कुमार (15) तथा रजवारा हलिमपुर के जयराम साह (32) के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार हलिमपुर निवासी शंभू साह और अन्य लोग शादी की बात कर बोलेरो से घर लौट रहे थे। वहीं, कार सवार पारू थाने के बाजितपुर बतरौलिया निवासी शिवनाथ राय (70) व अन्य लोग संबंधी के यहां मड़वन जा रहे थे। तभी जगिरिया की तरफ से आ रही बोलेरो और जगिरिया की तरफ जा रही कार में भीषण टक्कर हो गई।


इधर, इस घटना को लेकर जैतपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार व बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। इस घटना से मृतकों के परिवार में मातम छा गया है। जहां शादी की तैयारी चल रही थी वहां लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने दोनों मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें