ब्रेकिंग
त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत

ट्रांसजेंडरों के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही पदों पर सीधे होगी नियुक्ति

PATNA : किन्‍नरों के लिए बिहार सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार पुलिस में अब किन्नर समुदाय के लोगों की सीधी बहाली होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प जारी कर किन्नरों या ट्

ट्रांसजेंडरों के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में दारोगा और सिपाही पदों पर सीधे होगी नियुक्ति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : किन्‍नरों के लिए बिहार सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार पुलिस में अब किन्नर समुदाय के लोगों की सीधी बहाली होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने संकल्प जारी कर किन्नरों या ट्रांसजेंडरों को पिछड़ा वर्ग अनुसूची (2) में शामिल किया है। इसके तहत सिपाही या दारोगा की आगामी नियुक्तियों में प्रत्येक 500 पदों पर एक ट्रांसजेंडर की सीधी नियुक्ति होगी।


मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में गृह और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। आगामी नियुक्ति के चरणों में 51 किन्नरों की पुलिस सेवा में सीधी नियुक्ति हो सकती है। सिपाही के लिए 41 और दारोगा के लिए 10 किन्नर या ट्रांसजेंडर को मौका मिलेगा। प्रत्येक 500 के स्लॉट में पिछड़ा वर्ग के रोस्टर बिंदु के विरुद्ध एक ट्रांसजेंडर की नियुक्ति होगी। 


योग्य ट्रांसजेंडर नहीं मिलने पर इसे पिछड़ा वर्ग कोटि के सामान्य उम्मीदवार से भरा जाएगा। बैठक के बाद इसकी अनुशंसा की गई है। बैठक में गृह विभाग सह सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, गृह सचिव के सेंथिल कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव महेंद्र कुमार व गृह विभाग विशेष शाखा के संयुक्त सचिव अनिमेष पांडेय उपस्थित थे।