ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दुर्गा पूजा पर घर से निकलने से पहले जान लीजिए रूट, आज से तीन दिनों तक बदली रहेगी पटना की ट्रैफिक व्यवस्था

PATNA: दुर्गापूजा को देखते हुए राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में अगले तीन दिनों तक बदलाव रहेगा. सप्तमी, अष्टमी और नवमी को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. बेली रोड, डाकबंगला,

FirstBihar
Khushboo Gupta
3 मिनट

PATNA: दुर्गापूजा को देखते हुए राजधानी पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में अगले तीन दिनों तक बदलाव रहेगा. सप्तमी, अष्टमी और नवमी को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी. बेली रोड, डाकबंगला, अशोक राजपथ समेत सभी प्रमुख रास्तों पर 4 बजे के बाद नो एंट्री और वन-वे रहेगा. इसके साथ ही कई इलाकों में बड़ी गाड़ियों की एंट्री पर भी बैन रहेगा. शाम 4 बजे से सुबह के 5 बजे तक यह नियम लागू रहेगा. वहीं विजयादशमी पर अलग ट्रैफिक रूल लागू होगा.


एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के लिए सगुना मोड़ से बेली रोड में आने वाली छोटी गाड़ियों को जगदेव पथ से बीएमपी की ओर मोड़ा जाएगा. जगदेवपथ से आगे गाड़ियों की एंट्री बैन है. वहीं एयरपोर्ट की ओर जाने वाली गाड़ियों को बीआईटी होते एयरपोर्ट की तरफ जाना होगा. दीघा-आशियाना रोड से बेली रोड आने वाली गाड़ियां समनपुरा की तरफ नहीं आ सकेंगी.


बेली रोड से दानापुर की तरफ आने वाली गाड़ियों को डुमरा टीओपी से एयरपोर्ट से दाहिने बीआईटी होते हुए फुलवारीशरीफ और जगदेव पथ की ओर मोड़ दिया जाएगा. वहीं बेली रोड ओवरब्रिज सामान्य गाड़ियों के लिए दोनों ओर से खुले रहेंगे. इसके साथ ही बेली रोड में दानापुर की ओर से आने वाली छोटी गाड़ियों को इनकम टैक्स गोलंबर से दाहिने वीरचंद्र पटेल पथ में आर ब्लॉक चौराहे की ओर मोड़ दिया जाएगा. वहीं जिन गाड़ियों को पटना जंक्शन, पुरानी बाइपास, मीठापुर बस स्टैंड की ओर जाना होगा वो आर ब्लॉक चौराहे से बायें ओवरब्रिज के नीचे या ऊपर से जा सकते हैं. इसके साथ ही फुलवारी की ओर जाने वाले हार्डिंग रोड होकर जा सकते हैं.


जीपीओ गोलंबर के ऊपर या नीचे से किसी भी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बुद्धमार्ग की ओर नहीं होगा. ये गाड़ियां जीपीओ से आर ब्लॉक और पटना जंक्शन, पुरानी बाइपास की ओर जा सकेंगी. इसके साथ ही बोरिंग रोड से राजापुर पुल की तरफ किसी भी तरह की गाड़ियों की एंट्री बैन है.