ब्रेकिंग
‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरारोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप ‘कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए’, गिरिराज सिंह का तीखा हमलाCTET 2026 में इस बार क्या बदला? 6 सितंबर को परीक्षा, Paper-1 और Paper-2 का पूरा पैटर्न जानें‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरारोशन यादव की पुलिस हिरासत में मौत पर पटना में कैंडल मार्च, CM सम्राट चौधरी पर प्रदर्शनकारियों ने लगाए गंभीर आरोपसमस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप ‘कांग्रेस को चुल्लू भर पानी में डूबकर मर जाना चाहिए’, गिरिराज सिंह का तीखा हमलाCTET 2026 में इस बार क्या बदला? 6 सितंबर को परीक्षा, Paper-1 और Paper-2 का पूरा पैटर्न जानें

समस्तीपुर के उप समाहर्ता पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस, पति ने भी लगाया गंभीर आरोप

समस्तीपुर में वरीय उप समाहर्ता संदीप झा और उनकी शिक्षिका पत्नी के बीच विवाद थाने पहुंच गया है। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है, जबकि अधिकारी ने भी पत्नी समेत पांच लोगों पर मारपीट और चोरी का आरोप लगाय

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में पदस्थापित वरीय उप समाहर्ता संदीप झा और उनकी शिक्षिका पत्नी भावना कुमारी के बीच चल रहा विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने, गर्भावस्था के दौरान हिंसा करने और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। वहीं, संदीप झा ने पत्नी समेत पांच लोगों पर सरकारी आवास में घुसकर मारपीट करने और चोरी का आरोप लगाया है।


पत्नी ने लगाए दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप

रोसड़ा थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी शिक्षिका भावना ने पति के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए पुलिस को यह बताया है कि दोनों की शादी 30 अप्रैल को दरभंगा के एक होटल में संदीप झा के साथ हुई थी। शादी में उनके मायके वालों की तरफ से बैंक के माध्यम से करीब 25 लाख रुपये और 25 लाख रुपये नकद दिए थे। इसके अलावे सोने-चांदी के गहने, फर्नीचर और अन्य सामान भी दहेज के रूप में दिए गए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उनसे 20 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की गई।


भावना ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि गर्भवती होने के दौरान भी उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद एक परिचित चिकित्सक के माध्यम से इलाज कराकर घटना को छिपाने की कोशिश की गई। उन्होंने अपने ममेरे भाई पर चोरी का झूठा आरोप लगाने का भी दावा किया है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को उनके पति उन्हें समस्तीपुर स्थित सरकारी आवास पर लेकर आए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और वेतन की राशि देने के लिए दबाव बनाया गया।


आरोप है कि जब उनकी मां डेजी झा और मामी किरण देवी उनका हालचाल जानने सरकारी आवास पहुंचीं, तो उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। भावना के मुताबिक, इस दौरान उनका मोबाइल फोन, सोने-चांदी के आभूषण, शैक्षणिक दस्तावेज और सरकारी कागजात भी जबरन ले लिए गए। इसके बाद उन्हें और उनके परिजनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। प्राथमिकी में संदीप झा पर अपने प्रशासनिक पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर जान से मारने तथा सरकारी नौकरी खत्म करवाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में संदीप झा के अलावा उनकी मां और बहन को भी आरोपित बनाया गया है।


पति संदीप झा ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी

दूसरी ओर, वरीय उप समाहर्ता संदीप झा ने भी नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पत्नी भावना समेत पांच लोगों पर ऑफिसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में घुसकर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। मधुबनी जिले के महरैल गांव के रहने वाले संदीप झा ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उनकी पत्नी भावना, सास डेजी झा और पत्नी के मामा के पुत्र सोनू ने उनके घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी चोरी की थी।उन्होंने 28 जुलाई की रात हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पत्नी भावना अपनी नानी के घर से अपनी ममेरी बहन तृप्ति और मां डेजी झा के साथ उनके सरकारी आवास पर आई थीं।


दोनों पक्षों के आरोपों की जांच शुरू

संदीप झा के अनुसार, रात करीब 11 बजे उन्होंने भावना से उनके वाट्सऐप का पिन मांगा, जिसके बाद वह उग्र हो गईं। इसके बाद 29 जुलाई की दोपहर भावना के ननिहाल गांव से अमन कुमार, डेजी झा, किरण देवी और सोनू उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। आरोप है कि घर में प्रवेश करते ही सभी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।


नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, करीब एक माह पहले भी वरीय उप समाहर्ता संदीप झा ने अपने साला समेत अन्य लोगों को नामजद करते हुए सरकारी आवास में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। 


टैग्स