ब्रेकिंग
लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब

मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र में गोसाईं टोला के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक कांवड़िया को गोली मार दी। घायल कांवड़िया की हालत गंभीर है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देवघर की तर्ज पर बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे एक कांवरिया की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना पारू थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला के समीप की है। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और कांवरियों व स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।


अज्ञात बाइक सवारों ने की गोलीबारी: जानकारी के अनुसार, पारू थाना क्षेत्र के गोसाईं टोला निवासी रविंद्र कुमार सिंह का पुत्र गोलू कुमार बाबा गरीबनाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए कांवर लेकर निकला था। वह अभी गोसाईं टोला के पास ही पहुंचा था कि अचानक एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने गोलू को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने के बाद गोलू लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित: गोलीबारी की आवाज सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुराने विवाद में हत्या की आशंका: एसएसपी

मामले की जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक सूचना मिली है कि सुबह के समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें युवक को धमकी दी गई थी। जब वह जल लेकर बाबा गरीबनाथ धाम जा रहा था, तभी अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, विशेषकर श्रावणी मेले के दौरान जब भारी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर होते हैं। पुलिस प्रशासन अब इलाके में गश्त तेज करने और संदिग्धों की पहचान करने में जुटा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता