ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

बिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

Today Weather Update: आज 18 अगस्त को बिहार, यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का खतरा भी बताया गया है। बिहार के किन जिलों में सबसे ज्यादा असर रहेगा...

बिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट
Ramakant kumar
3 मिनट

Today Weather Update: बिहार में मानसून के बीच मौसम विभाग ने आज यानी 18 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके साथ ही कई इलाकों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.


मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खासकर खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने को कहा गया है. तेज हवा के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा भी बना रह सकता है.


इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गया, पटना, सारण, सीवान, बक्सर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है. इन इलाकों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.


बिजली गिरने की भी बनी रहेगी आशंका

बारिश के दौरान बिहार के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है.


पटना में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी पटना में भी मंगलवार को बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, पटना में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.


किसानों के लिए भी मौसम विभाग का अलर्ट

तेज बारिश और आंधी के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है. किसानों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और तेज आंधी-बारिश के दौरान खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है. मछुआरों को भी खराब मौसम के दौरान नदी और अन्य जलस्रोतों से दूर रहने को कहा गया है.


मानसून के सक्रिय रहने के कारण बिहार में अगले कुछ समय तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा.