ब्रेकिंग
गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन✦गुजरात में दो सड़क हादसों में 10 की मौत, कच्छ में सेना के जवानों के 7 परिजनों की गई जान; स्विफ्ट में जिंदा जले 3 लोग✦गैस सिलेंडर डिलीवरी करने आया युवक, ग्रामीणों को हुआ शक... पकड़कर मंदिर में करा दी शादी✦महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि: श्रीकृष्ण स्मारक भवन से विद्यापति भवन पहुंचा राजकीय समारोह, CM सम्राट चौधरी का नीतीश मिश्रा ने जताया आभार...✦BJP के राज्यसभा सांसद रामराव सखाराम वडकुते का निधन, 72 साल की उम्र में दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस✦बिहार में कल से शुरू होगी लाइब्रेरियन परीक्षा... घड़ी, मेहंदी समेत इन चीजों पर रहेगी पाबंदी, यहां देखें पूरी गाइडलाइन

टिकट नहीं मिला तो मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगी BJP नेता

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नरकटियागंज सीट से रश्मि वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. जिसके बाद वहां की बीजेपी नेत्री रेणु ने मोर्चा खोल दिया है.

टिकट नहीं मिला तो मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगी BJP नेता
Anamika
2 मिनट

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने नरकटियागंज सीट से रश्मि वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. जिसके बाद वहां की बीजेपी  नेत्री रेणु ने मोर्चा खोल दिया है.

रेणु ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने से नाराज रेणु ने शहर के एक निजी हॉटल में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. इस दौरान रेणु मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं. रोते हुए रेणु ने कहा कि पार्टी ने उनका टिकट बस इसलिए काटा है क्योंकि वो दबे कुचले वर्ग से हैं. 

मंच से आंचल फैला कर रेणु ने कहा कि मैं आप सब का सेवा करना चाहती हूं. ये देख सभा में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ता भी भावुक हो गए. बता दें कि बीजेपी ने रेणु देवी को 2015 में इस विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गई थीं. वहीं इस बार पार्टी न इस विधानसभा सीट से रश्मि वर्मा को टिकट दिया है.