ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

टिकट देने में पप्पू यादव ने कर दिया बड़ा खेल, एक ही सीट से 2-2 उम्मीदवारों को उतारा

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दरभंगा जिले के गौड़ा बौराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय है. दरअसल, गौड़ा बौराम से जन अधिकार पार्टी ने दो लोगों को उम्मीदवार बन

टिकट देने में पप्पू यादव ने कर दिया बड़ा खेल, एक ही सीट से 2-2 उम्मीदवारों को उतारा
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दरभंगा जिले के गौड़ा बौराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय है. दरअसल, गौड़ा बौराम से जन अधिकार पार्टी ने दो लोगों को उम्मीदवार बना दिया है. इस सीट से पहले प्रत्याशी का नाम विशंभर यादव हैं जिन्होंने 14 अक्टूबर को ही परचा दाखिल कर दिया था वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक इजहार अहमद हैं जिन्होंने कल ही गौड़ा बौराम सीट से नामांकन दाखिल किया है.


मामले के बाद विशंभर यादव जाप सुप्रीमो से काफी नाराज नजर आ रहे हैं. उन्होंने पप्पू यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं गरीब का बेटा हूं. पिछले कई साल से पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता रहा हूं. मैंने इस इलाके में जाप को स्थापित करने का काम किया है, लेकिन पप्पू यादव ने मुझे अपमानित करने का काम किया, जो उचित नहीं है. आशीर्वाद देकर वापस नहीं लिया जाता है.


वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक इजहार अहमद और उनके समर्थकों में खुशी की लहर है. नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद वो लगातार गौड़ा बौराम की सड़कों पर रोड शो निकाल रहे हैं और चुनाव में जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं.  उन्होंने पप्पू यादव को सिंबल देने के लिए धन्यवाद भी दिया है. उन्होंने कहा कि जाप ने एक कर्मठ और समाजसेवी को टिकट देकर एक मिसाल कायम की है.