ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

PATNA: 10 हजार घूस लेने के आरोपी नौबतपुर के तत्कालीन दारोगा अजित राय दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

बता दें कि शिकायतकर्ता श्यामनंदन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर परिवादी द्वारा आरोपी से मोटर यान निरीक्षक से जांच करवाने के लिए आवेदन भेजने के लिए अनुरोध किया गया तब आरोपी दारोगा अजित कुमार राय द्वारा 10,000 रुपये बतौर घूस की मांग की गई थी।

bihar
घूसखोर दारोगा को 3 साल की सजा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज कांड में विजिलेंस कोर्ट ने पटना के नौबतपुर के तत्कालीन दारोगा अजित कुमार राय को दोषी ठहराया है। 3 साल की सश्रम कारावास और 10 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना अजित राय पर लगाया गया है। अर्थदंड की राशि जमान नहीं करने पर एक महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास और दोनों सजाएं साथ-साथ चलेगी।  


31.05.2025 को निगरानी कोर्ट पटना के न्यायाधीश मो० रूस्तम ने नौबतपुर के तात्कालीन दारोगा अजित कुमार राय को दोषी ठहराया है। बता दें कि शिकायतकर्ता श्यामनंदन की कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर परिवादी द्वारा आरोपी से मोटर यान निरीक्षक से जांच करवाने के लिए आवेदन भेजने के लिए अनुरोध किया गया तब आरोपी दारोगा अजित कुमार राय द्वारा 10,000 रुपये बतौर घूस की मांग की गई थी। विजिलेंस में शिकायत के बाद आरोपी दारोगा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दिनांक 08.12. 2016 को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया था।


इस मामले की जांच तत्कालीन पुलिस निरीक्षक किरण पासवान द्वारा की गई, जिन्होंने सटीक और समय पर आरोप-पत्र दायर किया। बिहार सरकार की ओर से किशोर कुमार सिंह विशेष लोक अभियोजक (निगरानी ट्रैप) ने प्रभावी तरीके से पैरवी की और आरोपी को दोष सिद्ध कराने में सफलता हासिल की। इस प्रकार वर्ष 2025 में अब तक कुल 11 ट्रैप मामलों में न्यायालय द्वारा सजा सुनायी जा चुकी है। पिछले वर्ष 2024 में कुल 18 मामलों में सजा सुनायी गयी थी। इस प्रकार इस वर्ष न्यायालयों के अभियोजन की कार्यवाही लगातार जारी है।

PATNA: 10 हजार घूस लेने के आरोपी नौबतपुर के तत्कालीन दारोगा अजित राय दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

PATNA: 10 हजार घूस लेने के आरोपी नौबतपुर के तत्कालीन दारोगा अजित राय दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा

PATNA: 10 हजार घूस लेने के आरोपी नौबतपुर के तत्कालीन दारोगा अजित राय दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा