ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

तेजस्वी के निर्देश के बाद भी नहीं सुधर रहा स्वास्थ्य महकमा, मारपीट में घायल युवक को नहीं मिला एंबुलेंस, ठेले पर लादकर पहुंचा हॉस्पिटल

JAMUI : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार स्वाथ्य महकमे में सुधार का दावा करते हैं। इसको लेकर वो लगातार बैठक कर कई तरह के निर्देश भी जारी करते हैं। इतना ही नहीं देर

तेजस्वी के निर्देश के बाद भी नहीं सुधर रहा स्वास्थ्य महकमा, मारपीट में घायल युवक को नहीं मिला एंबुलेंस, ठेले पर लादकर पहुंचा हॉस्पिटल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI :  बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार स्वाथ्य महकमे में सुधार का दावा करते हैं। इसको लेकर वो लगातार बैठक कर कई तरह के निर्देश भी जारी करते हैं। इतना ही नहीं देर रात खुद वो औचक निरिक्षण पर भी निकल जाते हैं और कर्मियों से लेकर डॉक्टर तक की क्लास लगा देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां एक घायल को इलाज के हॉस्पिटल ले जाने को  एंबुलेंस  तक नहीं मिला। जिसके बाद उसे ठेले पर लाद कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, जमुई जिले के झाझा में स्वास्थ्य महकमे के हालात क्या है इस बात का सबुत उस समय देखने को मिला जब इलाके के एक युवक मारपीट में बुरी तरह घायल हो गया और उसे इलाज से लिए हॉस्पिटल ले जाने की नौबत आ गई और इसको लेकर अब एंबुलेंस की मांग की गई तो मालूम चला वहां एक भी  एंबुलेंस नहीं है। जिसके बाद युवक के बिगरते हालात को देखकर उसे ठेला पर लादकर अस्पताल लाया गया। 


बताया जा रहा है कि, जिले के तालाब रोड़ में एक युवक को उसी के ममेरा भाई के द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया था। जिसके बाद युवक के भाई नें एंबुलेंस की मदद लेना चाहा। लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के बाद घायल युवक के भाई ने अपनी भाई की जान बचाने के लिए उसे ठेला पर ही अस्पताल में भर्ती करवाया। 


इधर, इस घटना में घायल युवक की पहचान राकेश कुमार के रूप में हुई है। जो दैनिक मजदूरी का कार्य करता है। घायल युवक के परिजनों को एंबुलेंस सुविधा न मिलने पर रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डाॅ.अरूण कुमार ने बताया कि एंबुलेंस सुविधा कोलेकर किसी भी तरह का कोई  फोन नही आया और  मरीज के परिजनों के द्वारा एंबुलेंस सुविधा को लेकर फोन आता तो एंबुलेंस सुविधा अवश्य उपलब्ध करवाया जाता है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता