ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

बेंगलुरु मजदूरी करने जाने से पहले हुआ हादसा, बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा भाई ट्रेन से गिरा, 100 मीटर दूर मिला सिर

बिहार के जमुई में बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे 35 वर्षीय मनोहर कुमार की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। कटौना रेलवे पुल के पास हुए हादसे में उनका सिर धड़ से करीब 100 मीटर दूर मिला। परिजनों का आरोप है कि शव करीब चार घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा

बिहार न्यूज
4 घंटे तक ट्रैक पर पड़ा रहा शव
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

JAMUI: झाझा रेलखंड पर कटौना लोहा रेलवे पुल के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में छोटी बहन के सामने भाई की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक अपनी बहन को ससुराल झाझा छोड़ने जा रहा था। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ और धक्का-मुक्की के कारण वह गेट से नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के पनपुरवा गांव निवासी बीरेंद्र मंडल के बेटे मनोहर कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।


घटना के संबध में मृतक के चचेरे भाई रोहित कुमार ने बताया कि मनोहर अपनी बहन खुशबू कुमारी को झाझा स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था। इसके बाद उसे देर रात जसीडीह से ट्रेन पकड़कर मजदूरी के लिए बेंगलुरु जाना था। इसके लिए उसका रिजर्वेशन टिकट भी बना हुआ था, जो उसके पास से बरामद हुआ है। मनोहर अपनी बहन के साथ जमुई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस में सवार हुआ था।


भीड़ के कारण गेट पर लटका रहा मनोहर

ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण मनोहर अपनी बहन को किसी तरह अंदर पहुंचाने में सफल रहा, लेकिन खुद गेट पर ही लटका रह गया। जमुई स्टेशन से ट्रेन खुलने के करीब दो किलोमीटर आगे कटौना लोहा पुल के पास उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर पड़ा। बहन को जब हादसे की जानकारी हुई तो उसने अनजान नंबर से फोन कर मायके वालों को सूचना दी। परिजन खोजबीन करते हुए रेलवे पोल संख्या 390/24 और 390/25 के बीच डाउन लाइन पर पहुंचे, जहां मनोहर का क्षत-विक्षत शव मिला।


100 मीटर दूर मिला सिर, शव के ऊपर से गुजरती रहीं ट्रेनें

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक का सिर शरीर से करीब 100 मीटर दूर मिला, जबकि हाथ अप और डाउन लाइन के पास पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। इस दौरान कई ट्रेनें शव के ऊपर से गुजर गईं। परिजनों ने आरपीएफ और रेल प्रशासन के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई।

सूचना मिलने पर मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ के निर्देश पर अपर थानाध्यक्ष स्वाति कुमारी और एसआई सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया।


दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया मनोहर

मनोहर दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद पत्नी और दो बेटों, एक बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता