ब्रेकिंग
नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा✦नीतीश कुमार ने बेटे निशांत और परिवार के साथ मनाया छठ महापर्व, 7 सर्कुलर रोड आवास पर दिया संध्या अर्घ्य✦पटना में छठ की खुशियों के बीच बड़ा हादसा: पुनपुन नदी में डूबे तीन किशोर, तलाश में जुटी NDRF की टीम✦कोनहारा घाट पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दिया संध्या अर्घ्य, छठी मैया से PM मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद✦शिवहर में छठ घाट की सजावट के दौरान बड़ा हादसा, 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत, 6 झुलसे✦ईशान किशन की कामयाबी के पीछे छठी मैया का आशीर्वाद! टीम इंडिया में चयन के बाद शुरू की छठ पूजा

कल जारी होगा महागठबंधन का घोषणापत्र, अचानक LIVE आकर तेजस्वी यादव ने प्रवासी बिहारियों से कह दी यह बड़ी बात..

छठ महापर्व के तीसरे दिन राजद नेता तेजस्वी यादव अचानक सोशल मीडिया पर लाइव आए और प्रवासी बिहारियों से अपील किया कि वे छठ मनाकर लौटने से पहले वोट जरूर दें। उन्होंने कहा कि बदलाव जरूरी है और आपके वोट की चोट से ही वर्तमान सरकार की विदाई होगी।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ के तीसरे दिन अचानक तेजस्वी यादव सोशल मीडिया पर लाइव आ गये और छठ में आए लोगों से अपील करने लगे कि छठ मनाकर और ठेकुआ खाकर वापस प्रदेश नहीं चले जाइएगा। अपना कीमती वोट देकर ही जाइएगा। क्योंकि इस बार बदलाव जरूरी है। आपके वोट की चोट जरूरी है।


राजद नेता तेजस्वी यादव ने महापर्व छठ की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रवासी बिहारियों से तेजस्वी ने यह अपील भी किया कि छठ मनाकर ठेकुआ खाकर वापस प्रदेश मत चले जाईएगा। जाने से पहले अपना कीमती वोट देकर जाइएगा। आपका वोट की चोट जरूरी है, वर्तमान सरकार की विदाई के लिए आपका वोट देना जरूरी है। 


तेजस्वी ने कहा कि मैं वादा करता हूं कि अगली बार आप जब वापस से बिहार आएंगे तो आपको लौटकर कहीं और जाना नहीं पड़ेगा। हमारी सरकार आपके लिए यही बिहार में नौकरी की व्यवस्था करेगी। कल हम महागठबंधन का साझा घोषणा पत्र जारी करने जा रहे हैं। इसमें सभी वर्गों के लिए कुछ ना कुछ होगा। तेजस्वी ने यह भी बताया कि 29 अक्टूबर को राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं, वो राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। 

टैग्स