ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦Bihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! राज्यपाल सचिवालय से 4 अफसरों की छुट्टी, गोपाल कुमार समेत इन अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति खत्म✦मुंगेर में JDU नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 खोखे बरामद; जमीन विवाद में भू-माफियाओं पर शक, इलाके में मचा हड़कंप!✦Bihar Train News: नदवा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक में फंसा मिट्टी लदा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा बड़ा हादसा; गया-पटना की मेमू ट्रेनें 50 मिनट लेट✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच

तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- बिहार बेरोजगारी का मुख्य केंद्र

PATNA: बिहार में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। कोरोनाकाल में तो इसकी स्थिति और भी खराब हो गयी है। इस महामारी ने तो लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। इस दौरान

तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा- बिहार बेरोजगारी का मुख्य केंद्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। कोरोनाकाल में तो इसकी स्थिति और भी खराब हो गयी है। इस महामारी ने तो लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। इस दौरान काफी संख्या में लोग बेरोजगार भी हुए हैं। मई महीने में बिहार में 1.35 लाख बेरोजगार बढ़े हैं। लोगों की प्रति व्यक्ति आय कम हुई है। राष्ट्रीय बेरोजगारी दर 11.9 प्रतिशत और बिहार में बेरोजगारी दर 13.8 प्रतिशत है। बिहार में व्याप्त बेरोजगारी की समस्या को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोला है।



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार बेरोजगारी का मुख्य केंद्र है। यहां 78 प्रतिशत बेरोजगार ग्रेजुएशन से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट वाले हैं।बेरोजगारी पर नीतीश सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 16 वर्षों की एनडीए सरकार बेरोजगारी बढ़ाने के एक सूत्रीय कार्यक्रम पर ही काम कर रही है। एनडीए सरकार ने चुनाव के वक्त कहा था कि राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी। सरकार ने 19 लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन अब उस पर कोई चर्चा नहीं की की जा रही है। एनडीए सरकार ने बिहार के युवाओं को ठगने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कुछ पेपर कटिंग को ट्विटर पर शेयर करते हुए यह बाते कही।