ब्रेकिंग
पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रमपटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 25 करोड़ का खेल; Rapido ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तारएनकाउंटर के दो महीने बाद भरत तिवारी के घर पहुंचे मनोज तिवारी, रक्षा बंधन के 10 दिन पहले बहन से बंधवाई राखीUGMAC 2026 में GOAL Institute का दबदबा... जनरल कैटेगरी की पहली और दूसरी रैंक पर संस्थान के छात्रों का कब्जालखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: मृतकों और घायलों की हुई पहचान, जिला प्रशासन ने जारी की लिस्ट; देखिए..सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रम

सरकार से तेजस्वी यादव की मांग, पटना में लगे माउंटेनमैन दशरथ मांझी की प्रतिमा, बनाया जाए आश्रम

तेजस्वी यादव ने पटना में दशरथ मांझी की प्रतिमा और आश्रम बनाने की मांग की। घोटालों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए 19 अगस्त को राजभवन मार्च का ऐलान किया।

बिहार न्यूज
19 अगस्त को पटना में लोकभवन मार्च
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: माउंटेन मैन दशरथ मांझी के 19वें महापरिनिर्वाण दिवस पर पटना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आरजेडी कार्यालय में हुआ। जिसमें बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई आरजेडी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर दलित और महादलित समुदाय के लोग भी भारी संख्या में श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए राजद दफ्तर पहुंचे। 


सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार से मांग किया कि पटना में दशरथ मांझी की प्रतिमा स्थापित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ दशरथ मांझी के नाम पर एक आश्रम भी बनाया जाना चाहिए।


तेजस्वी यादव ने बिहार में कथित घोटालों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में लगातार कई घोटाले सामने आ रहे हैं। डस्टबिन घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कई अन्य मामलों में भी घोटाले हुए, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।


उन्होंने कहा कि लोग घोटाले कर रहे हैं, लेकिन सरकार सब कुछ देख रही है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को सरकार में बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण बिहार में किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।


तेजस्वी यादव ने सरकार की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि "यह सरकार बिल्कुल कंगाल हो गई है। सरकार वेतन नहीं दे पा रही है और पेंशन भी नहीं दे पा रही है।"


19 अगस्त को लोकभवन मार्च का ऐलान

19 अगस्त को प्रस्तावित लोकभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह खुला मार्च होगा। उन्होंने लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं को लेकर यह मार्च किया जा रहा है और जिस तरीके से AK-47 का इस्तेमाल किया गया, वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजद के नेता और कार्यकर्ता राजभवन जाएंगे और राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे बड़ी संख्या में राजभवन मार्च में शामिल हों।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट