ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला नवादा से सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतकों के प

तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ताजा मामला नवादा से सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, नवादा जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। नरहट व हिसुआ थानाक्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौतें होने की खबर है। नरहट थानाक्षेत्र के पांडेय बिगहा के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचल कर पतरौल गांव के करुण चौधरी के पुत्र करण कुमार की मौत हो गई।


मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने घर से पैदल आ रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोगों की मदद से उसे नरहट पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। 


घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, दूसरी ओर हिसुआ थानाक्षेत्र के हिसुआ-नवादा पथ पर उड़सा गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में उसी गांव की विरंजवा देवी की मौत हो गयी। वह मिट्टी लाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया।


उधर, ग्रामीणों ने घायल महिला को हिसुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। हिसुआ पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। बाइक सवार की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है।