ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

तेज रफ़्तार का कहर : श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 23 घायल

ROHTASH : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताज

तेज रफ़्तार का कहर : श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, 23 घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन हो, जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से सामने आ रहा है। जहां महुआधाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 अन्य घायल हो गए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार रोहतास जिले में गुरुवार को अहले सुबह श्रद्धालुओं से लदे एक ट्रैक्टर में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 23 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह हादसा चेनारी थाना क्षेत्र के एनएच-2 पर हुआ है। सभी लोग ट्रैक्टर में सवार होकर कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव से औरंगाबाद स्थित महुआधाम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों का सासाराम सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि, यह हादसा गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे हुआ। हादसे के बाद हाइवे पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और नेशनल हाइवे के दो अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया। इस घटना को लेकर चेनारी थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा है। 


उधर, मृतकों की पहचान कैमूर जिले के भगवानपुर थाना इलाके में उमापुर गांव निवासी नचकु कहार के पुत्र बंधन कहार और कुदरा निवासी लालमोहन रावत के बेटे अनिल बारी के रूप में हुई है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है। ट्रक ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारी है। हादसे के तुरंत बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया।