ब्रेकिंग
JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव को धमकी, माओवादी संगठन ने मांगी 5% लेवी; नहीं देने पर फौजी हमले की चेतावनीपटना में 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिला शव; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंकाविश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज भव्य आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; करोड़ों शिवभक्तों की यात्रा होगी शुरूबिहार में TRE-4 को मिली रफ्तार: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव सरकार को भेजा, मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजारबांकीपुर का चुनावी रण! आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन तेजस्वी, BJP और पीके दिखाएंगे दमJDU विधायक के बेटे रॉकी यादव को धमकी, माओवादी संगठन ने मांगी 5% लेवी; नहीं देने पर फौजी हमले की चेतावनीपटना में 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिला शव; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंकाविश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज भव्य आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; करोड़ों शिवभक्तों की यात्रा होगी शुरूबिहार में TRE-4 को मिली रफ्तार: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव सरकार को भेजा, मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजारबांकीपुर का चुनावी रण! आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन तेजस्वी, BJP और पीके दिखाएंगे दम

तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

तेज प्रताप ने शराबबंदी को फेल बताते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में खुलेआम शराब बिक रही है, अब तो महिला लोग सिगरेट पी रही हैं। बोरिंग रोड में संघाई एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में महिलाएं सिगरेट पीती रहती है और पुरुष मुंह देखता रहता है।

बिहार न्यूज
नीतीश पर साधा निशाना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में 10 साल से शराबबंदी लागू है, लेकिन सच्चाई यह है कि शराब सब जगह बिक रहा है। बिहार में शराबबंदी फेल है। जहरीली शराब पीने से हाल ही में मोतिहारी में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। शराब हर चौक-चौराहे पर और गली मुहल्ले में बिक रहा है। यह कहना है कि जनशक्ति जनता दल (JJD)के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव का। शराबबंदी को लेकर तेज प्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल है तभी ना इस्तीफा देकर नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। 


मीडिया ने पूछा कि नीतीश कुमार के जाने के बाद बिहार में शराब खुलेगी क्या? तेज प्रताप ने जवाब दिया कि देखिये क्या होगा नहीं होगा? शराब तो सब जगह मिल रहा है। शराबबंदी है कहां? शराबबंदी का डॉयलॉगबाजी खूब हुआ। लेकिन सच्चाई यह है कि आज सब शराब पी रहा है। हर चौक चौराहे, गली-मुहल्ले में सब शराब पी रहा है। शराब हर जगह बिक रहा है। तभी ना लोग पी भी रहा है। अब तो यहां महिला लोग सिगरेट पी रही है। महिला लोग बोरिंग रोड में संघाई एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में बैठी रहती है, सिगरेट पीती रहती है। सिगरेट पी रही महिला को पुरुष मुंह देख रहा होता है। नशा दिमाग पर चढ़ता है तो आदमी पागल हो जाता है। यह सब अच्छी चीज नहीं है।


 मीडिया ने पूछा कि आप भी तो शराबबंदी के समर्थन में खड़े थे। इस पर तेजप्रताप ने कहा कि वो पुरानी बात है। लोग कहता है कि शराब बंद है लेकिन शराब तो सब जगह मिल ही रहा है। शराबबंदी पर संशोधन हो कहां रहा है। बिहार में जहरीली शराब सब जगह बिक रहा है। जिसके पीने से लोग मर रहे हैं। जहरीली शराब को मटका में बंद करके माटी में गाड़ दे रहा है जिसे पुलिस भी नहीं पकड़ पा रही है। सब जहरीली शराब पी रहा है। तेजप्रताप ने आगे कहा कि बिहार में शराब फेल है तब ना नीतीश कुमार इस्तीफा देकर दिल्ली चले गये। हम तो उनका राज जानते हैं लेकिन बोलेंगे नहीं। हम खुलासा कैसे करेंगे जिसकी जिम्मेदारी है वही खुलासा करेगा। नीतीश जी के दिल्ली जाने से हम नाराज काहे हैं वो दिल्ली क्या सूरज चांद जहां जाना चाहे जाए।