ब्रेकिंग
Jamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनBihar News : बेटे की हत्या के बाद अब पिता पर जानलेवा हमला, अनिल यादव को मारी गईं 4 गोलियां; CCTV से खुला राजBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूट

तेज प्रताप को विदेशी मां-बाप का मिला सहारा, इटली के दंपती ने अपनाया

ARA : कहते है कब किसकी किस्मत कहां ले जाए और किसकी किस्मत कब चमक जाए ये कोई नहीं जानता। ठीक ऐसा ही 3 साल के बच्चे तेज प्रताप के साथ हुआ जहां आरा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ने

तेज प्रताप को विदेशी मां-बाप का मिला सहारा, इटली के दंपती ने अपनाया
First Bihar
2 मिनट

ARA : कहते है कब किसकी किस्मत कहां ले जाए और किसकी किस्मत कब चमक जाए ये कोई नहीं जानता। ठीक ऐसा ही 3 साल के बच्चे तेज प्रताप के साथ हुआ जहां आरा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यहां से पहली बार विदेश के दंपति ने 3 साल के अनाथ बच्चे तेज प्रताप को गोद लिया है। इटली के दंपती फेरानो डेगो और बेडरो लुसियाना ने केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण की वेबसाइट पर आवेदन में 3 वर्षीय अनाथ बच्चे तेज प्रताप को अपनाने के लिए बीते दिनों सभी प्रक्रियाएं पूरी की थी। 



विदेशी दंपती के दांपत्य जीवन के 9 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें कोई बच्चा न होने से विदेशी दंपती निराश होकर केंद्रीय दत्तक ग्रहण में आवेदन दिया था। उनका सपना अब पूरा हुआ। जब आरा के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रहे अनाथ तेज प्रताप उनकी गोद में पहुंचा। इटली दंपती बच्चे को अपने सामने देख कर काफी खुश हुए और बच्चे को गोद में उठाकर उसे चूमने लगे। मानों जैसे उन्हें दुनिया की सारी कायनात मिल गई हो। 



इटली के दंपती को बच्चा सौंपने के दौरान भोजपुर जिला पदाधिकारी राजकुमार बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक विनोद कुमार ठाकुर बाल संरक्षण पदाधिकारी अभिमन्यु समेत कई पदाधिकारी और कर्मी डीएम कार्यालय में मौजूद थें और सभी ने बच्चे के मंगलमय जीवन की कामना की।



गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका के एक डॉक्टर दंपति ने बिहार के ही एक अनाथ बच्चे को गोद लिया था। वे बच्चे को लेकर अमेरिका चले गए और अब वहां बच्चे की ज़िंदगी संवारने में लग गए हैं। बच्चा पटना का एक विकलांग था, जिसकी अमेरिका में सर्जरी कराई जाएगी। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता