ब्रेकिंग
छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात

भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार

भागलपुर के सबौर प्रखंड स्थित बिशनपुर जीछो में काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में महिला डांसर के डांस के दौरान मंच पर सबौर प्रमुख अभय कुमार बैठे नजर आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में काली पूजा महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद जनप्रतिनिधियों की भूमिका और सार्वजनिक आयोजनों में अश्लीलता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 


वायरल वीडियो बिशनपुर जीछो गांव का बताया जा रहा है, जहां मंच पर एक महिला डांसर अश्लील गानों पर डांस करती नजर आ रही है। खास बात यह है कि इसी मंच पर सबौर प्रखंड प्रमुख अभय कुमार भी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।


दरअसल, भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के बिशनपुर जीछो गांव में काली पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला डांसर आपत्तिजनक गानों पर डांस करती दिखाई दे रही है। वहीं, सबौर प्रखंड प्रमुख अभय कुमार मंच पर कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में डांसर उनके काफी करीब आकर डांस करती दिख रही है।


इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और धार्मिक आयोजनों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मर्यादा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम को लेकर संबंधित पक्षों का बयान सामने आना भी जरूरी है।


रिपोर्ट: श्यामानंद सिंह, भागलपुर