ब्रेकिंग
BJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खास

तेज हुई पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग, संजीव मिश्रा ने सरकार से की ये अपील

PURNEA: पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग तेज होने लगी है। स्थानीय लोगों के साथ साथ सामाजिक संगठनों के लोग एयरपोर्ट निर्माण करवाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे ह

तेज हुई पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग, संजीव मिश्रा ने सरकार से की ये अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग तेज होने लगी है। स्थानीय लोगों के साथ साथ सामाजिक संगठनों के लोग एयरपोर्ट निर्माण करवाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को एक बार फिर पूर्णिया प्रमंडल के लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये ट्रविटर ट्रेंडिंग कर सरकार तक आवाज उठाने का बेहतर प्रयास किया हैं।


पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी संजीव मिश्रा ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्णिया से हवाई यात्रा शुरू होने से यहां के आम-आवाम के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों को भारत की राजधानी नई दिल्ली एवं उद्योग के राजधानी मायानगरी मुबंई समेत अन्य जगहों का सफर करने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी गुलाबबाग का भी उद्योग के क्षेत्र में इतिहास रहा हैं भोगोलिक दृष्टिकोण से भी उद्योग और मेडिकल हब के क्षेत्र में पूर्णिया शहर अव्वल हैं। 


उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सीमांचल जोन का पूर्णियां जिला क्षेत्रफल में भी सबसे बड़ा हैं और सबसे खास बात की पूर्णिया के जीरोमाईल टी प्वाइंट हैं जहां पड़ोसी देश नेपाल-बंगलादेश एवं बिहार-बंगाल झारखंड की सीमा को जोड़ती हैं। साथ ही यहां चारों तरफ से आए लोग अपने दिनचर्या में काम आने वाले जरूरत के मुताबिक हर पर्व त्योहार के मौके पर पूर्णिया में सामान की खरीददारी करने आते हैं। इसलिए पूर्णियां में एयरपोर्ट का निर्माण होने से बाहर के भी व्यापारी वर्ग के लोग एवं यहा आकर अपना कारोबार कर सकेंगे।


संजीव मिश्रा ने युवाओं से सोशल मीडिया पर एक्टिव होकर सही दिशा में इस्तेमाल करने की भी अपील की और सभी से सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट निर्माण के लिए ट्विटर पर हैशटेग देकर एयरपोर्ट 4 पूर्णिया लिखकर ट्रेडिंग करने के लिए भी आग्रह किया।


तेज हुई पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण की मांग, संजीव मिश्रा ने सरकार से की ये अपील

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता