ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

पटना के वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

पटना के वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स मे शिक्षक दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर डायरेक्टर डॉ. स्मिता सिंह सहित तमाम शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

बिहार
शिक्षक दिवस समारोह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, पटना के अंतर्गत संचालित मोना स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, मोना पॉलिटेक्निक कॉलेज, मोना लॉ कॉलेज, मोना कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, पटना एवं वर्मा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, आरा में आज शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।


इस अवसर पर सभी संस्थानों के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य, प्राचार्य एवं निदेशिका डॉ. स्मिता सिंह ने मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि से हुई। विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भाषणों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। निदेशिका डॉ. स्मिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के सच्चे निर्माता हैं और विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने में उनकी भूमिका अमूल्य है। अंत में सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया और मिलकर शिक्षक दिवस के अवसर को यादगार बनाया गया।

पटना के वर्मा फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों को किया गया सम्मानित

टैग्स