ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

सुशील मोदी नियम-कानून से उपर हैं क्या ? सरकार के निर्देश की धज्जियां उड़ा कर चुनाव प्रचार में निकले

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी सरकारी नियम-कानूनों से उपर हैं क्या? भारत सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ा कर सुशील मोदी चुनाव प्रचार में रोड शो कर रहे हैं. सवाल य

सुशील मोदी नियम-कानून से उपर हैं क्या ? सरकार के निर्देश की धज्जियां उड़ा कर चुनाव प्रचार में निकले
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी सरकारी नियम-कानूनों से उपर हैं क्या? भारत सरकार के निर्देशों की धज्जियां उड़ा कर सुशील मोदी चुनाव प्रचार में रोड शो कर रहे हैं. सवाल ये उठ रहा है कि उन पर सरकारी आदेश क्यों नहीं लागू हो रहा है.


सरकारी आदेश ठेंगे पर
कोरोना के शिकार बने सुशील कुमार मोदी को ठीक होने के बाद सात दिनों तक होम क्वारंटीन में रहना था. सोमवार को वे एम्स से डिस्चार्ज हुए थे. लिहाजा उन्हें अगले सात दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलना था. लेकिन वे रोड शोर कर रहे हैं. एम्स से डिस्चार्ज होने के तीसरे ही दिन सुशील मोदी ने सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने आज दोपहर सबसे पहले सीतामढ़ी में रोड शो किया फिर मधुबनी में रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगा.


मास्क तक की परवाह नहीं
सुशील मोदी ने खुद रोड शो की तस्वीरें ट्वीट की है. उन्हीं तस्वीरों में दिख रहा है कि उनके काफिले में चल रहे बीजेपी समर्थक बगैर मास्क के हैं. सुशील मोदी के साथ गाड़ी पर खडे नेता के चेहरे से भी मास्क गायब है. बिहार की पुलिस रोड पर बगैर मास्क के चलने वालों को खदेड़ कर पकड़ती है और उन्हें फाइन करती है. लेकिन बिहार के डिप्टी सीएम के लिए नियम-कानून अलग हैं. सुशील मोदी के रोड शो में सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ गयीं.


क्या है भारत सरकार का निर्देश
कोरोना मरीजों को लेकर भारत सरकार का दिशा निर्देश बताता है कि सुशील मोदी ने सरकारी नियमों का उल्लंघन किया. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानि आईसीएमआर की गाइडलाइंस में साफ कहा गया है कि कोरोना मरीज को निगेटिव होने के बाद सात दिन तक होम क्वारंटाइन का पालन करना है. गाइडलाइन के अनुसार- ऐसे मरीज जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं, जिन्हें तीन दिनों तक बुखार नहीं आ रहा है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है तो अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है. लेकिन इसके बावजूद ऐसे मरीजों को किसी के भी संपर्क में नहीं आना है और सात दिन तक होम क्वारंटाइन में रहना है. 

टैग्स