ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

सुप्रीम कोर्ट ने अररिया जज केस में दी राहत, HC से कहा..दूसरे न्यायाधीशों पर पड़ेगा गलत प्रभाव

PATNA : सुप्रीम कोर्ट में बिहार के अररिया में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की याचिका पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने अररिया के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को बड़ी राहत द

सुप्रीम कोर्ट ने अररिया जज केस में दी राहत, HC से कहा..दूसरे न्यायाधीशों पर पड़ेगा गलत प्रभाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सुप्रीम कोर्ट में बिहार के अररिया में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय की याचिका पर सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने अररिया के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को बड़ी राहत दी है। जस्टिस यूयू ललित व रविन्द्र भट की खंडपीठ ने पटना हाईकोर्ट को राय के खिलाफ चल रही अनुशासनिक कार्यवाही को तत्काल समाप्त करने' को कहा है। 


अररिया में अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय पर पॉक्सो संबंधी मामलों में चंद रोज में फैसला सुनाने का चार्ज था। खंडपीठ ने कहा कि ऐसी कार्रवाई से उन न्यायिक पदाधिकारियों के बीच गलत संदेश जाता है जो अपने कार्य में दक्ष हैं। एडीजे के सभी फैसले बहुत ही सलीके से लिखे गए हैं। ऐसे न्यायिक पदाधिकारी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई, स्वयं हाई कोर्ट की कार्यशैली को प्रतिबिंबित करेगी। 


कोर्ट ने एडीजे को 10 दिनों के अंदर अपना पक्ष हाई कोर्ट को सुपुर्द करने को कहा है। हाई कोर्ट इस पर दो दिनों के अंदर निर्णय लेगा। खंडपीठ ने पटना हाई कोर्ट को अपने निर्देश में कहा है कि हमारी नेक सलाह है कि सबकुछ खत्म किया जाए। यदि आप ऐसा नहीं कर सकते तो हम मामले की तह में जाएंगे। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। एडीजे राय को इसी साल 8 फरवरी को निलंबित किया गया था जिसे उन्होंने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी।

टैग्स