ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी

पश्चिम चंपारण के मझौलिया में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची अनाया खातून अचानक लापता हो गई। CCTV फुटेज में एक महिला बच्ची को ले जाती दिखी। पुलिस ने महिला, उसकी मां और बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और बच्ची की तलाश जारी है।

बिहार न्यूज
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची अचानक गायब हो गई। बच्ची के लापता होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने मझौलिया थाने में लिखित शिकायत देकर बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई।


लापता बच्ची की पहचान वार्ड संख्या-5 निवासी हसीब खान की दो वर्षीय पुत्री अनाया खातून के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।


मामले में उस समय नया मोड़ आया, जब सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बच्ची को लेकर जाती हुई दिखाई दी। परिजनों ने फुटेज में दिखाई दे रही महिला की पहचान मझौलिया गांव निवासी अमरूल खान की पुत्री सबीना उर्फ सुमी खातून के रूप में किए जाने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज और महिला की भूमिका समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।


शिकायत के बाद पुलिस ने सबीना उर्फ सुमी खातून, उसकी मां और उसके बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची के गायब होने की सूचना फैलते ही बुधवार सुबह 100 से अधिक महिला-पुरुष ग्रामीण मझौलिया थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस से बच्ची को जल्द बरामद करने की मांग की।


थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और बच्ची की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स