ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण में इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद के बाद 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने छोटे भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है, जबकि मौत...

रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत तक पहुंच गया. हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर-18 में बुधवार अहले सुबह हुई इस घटना में हीरामन राम की मौत हो गई. परिजनों ने उनके छोटे भाई विश्वनाथ राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


परिजनों के अनुसार, हीरामन राम पिछले करीब चार महीने से रील बनाने में सक्रिय थे. उनकी पत्नी भी रील बनाती थीं. बताया गया कि छोटे भाई विश्वनाथ राम को दोनों का रील बनाना पसंद नहीं था और वह इसका विरोध करते थे. बुधवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.


कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, मारपीट का आरोप

परिजनों का कहना है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों भाइयों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान हीरामन राम वहां से भागने लगे. बताया गया कि जान बचाकर भागते समय वह पानी में गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.


घटना के बाद परिजनों ने छोटे भाई विश्वनाथ राम पर हत्या का आरोप लगाया. आरोप के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं की है और मौत की वास्तविक वजह को लेकर जांच जारी है.


घटना की सूचना मिलते ही मझौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए.


डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिला है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.


फिलहाल पुलिस दोनों भाइयों के बीच हुए विवाद, मारपीट और हीरामन राम के पानी में गिरने की परिस्थितियों समेत सभी बिंदुओं की जांच कर रही है.