ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

Road Accident in Bihar: दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व मंत्री के पोते समेत दो लड़कों की मौत, दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर

Road Accident in Bihar: सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड-21 में NH-32E पर लटूरी शिव मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर होली के जश्न के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-स

Road Accident in Bihar
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident in Bihar: सुपौल के त्रिवेणीगंज नगर परिषद वार्ड-21 में NH-32E पर लटूरी शिव मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर होली के जश्न के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पूर्व मंत्री के पोते समेत दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतकों में शामिल 35 वर्षीय अमृत कुमार पूर्व मंत्री दिवंगत अनुपलाल यादव के पोते और कपलेश्वर यादव के पुत्र था।


जबकि दूसरे लड़के की पहचान 17 वर्षीय अजय यादव के रूप में हुई है जो मिरजवा निवासी प्रभाष यादव का बेटा था। घायलों को बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, घायलों में सनोज की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण आमने-सामने की टक्कर हो गई और हादसे में दोनों बाइक चला रहे युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद से मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, मृतकों के परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई हैं।