ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Road Accident: तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में शिक्षक दंपति की मौत, मातम का माहौल

Road Accident: सुपौल में पिकअप वैन की टक्कर से एक शिक्षक दंपति की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों NH 27 जाम कर दिया.

Road Accident:
सड़क हादसे में मौत
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Road Accident: बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे कि वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सुपौल से निकलकर सामने आ रहा है। जहां पिकअप वैन की टक्कर से एक शिक्षक दंपति की मौत हो गई। अब हादसे के बाद आक्रोशित लोगों NH 27 जाम कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 


जानकारी के अनुसार, सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र में एनएच 27 मुख्य मार्ग पर सुरसर नदी के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक पति- पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुरसर नदी के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वैन ने शिक्षक दंपत्ति को पीछे से टक्कर मारकर उन्हें कुचल दिया।


बताया जा रहा है कि, मृतक दंपत्ति की पहचान भीमपुर वार्ड नंबर 11 निवासी कृष्ण मोहन चौधरी और उनकी पत्नी फूल कुमारी के रूप में की गई है। मृतका फूल कुमारी प्राथमिक विद्यालय टेंगरी की प्रधानाध्यापिका बताई जाती हैं। बताया जाता है कि दंपत्ति अपने बेटे की गाड़ी पर बैठाने के लिए भीमपुर थाना चौक आए थे। इसी दौरान नरपतगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में घटना स्थल पर ही पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। 


इधर, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच 27 मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस वजह से करीब तीन घंटे से हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। सड़क जाम रहने के कारण सिमराही और फारबिसगंज की ओर जाने वाली वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे आम लोग काफी परेशान दिखे।