ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

सुपौल में दूल्हे की गाड़ी का बड़ा एक्सीडेंट, दुल्हन सहित जीजा गंभीर रूप से घायल, रेफर

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाघला में एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुआ है. यहां दूल्हे की गाड़ी और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गया है. इस घटना में कार सवार दुल्हन और इ

सुपौल में दूल्हे की गाड़ी का बड़ा एक्सीडेंट, दुल्हन सहित जीजा गंभीर रूप से घायल, रेफर
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाघला में एक भयंकर सड़क दुर्घटना हुआ है. यहां दूल्हे की गाड़ी और टैंकर में जोरदार टक्कर हो गया है. इस घटना में कार सवार दुल्हन और इसके जीजा गंभीर रूप घायल हो गए हैं. जिसे बेहतर ईलाज के लिए त्रिवेणीगंज से बाहर रेफर कर दिया गया है. 


प्रत्यक्षदर्शी दुल्हन के गाड़ी के ड्राइवर शिवम सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि वे मधेपुरा जिले के सबेला से बारात से दुल्हन को लेकर अररिया जिले के फारबिसगंज के खवासपुर लौट रहे थे कि इसी दरम्यान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला पुल के समीप एक टैंकर को बैक किया जा रहा था. धुंध की वजह से कुछ स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था. 


टैंकर को सामने से बैक किया जा रहा था. जबतक कुछ समझ पाते कि दुल्हन की गाड़ी टैंकर से टकरा गई. जिसमें कार सवार दूल्हा तो बाल-बाल बच गया लेकिन दुल्हन और इसके जीजा गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को आनन फानन में त्रिवेणीगंज अस्पताल लाया गया. जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है. इधर त्रिवेणीगंज पुलिस ने टैंकर और दुर्घटनाग्रस्त कार दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता