ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: शादी समारोह में चाकू लेकर DJ पर डांस, मना करने पर बारात में शामिल सख्स ने युवक पर किए कई वार, मौत से मचा कोहराम

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे बाराती को मना करना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि बारात में शामिल लोग हाथ में चाकू लेकर डांस कर रहे थे। चाकू लेकर डांस नहीं क

बिहार: शादी समारोह में चाकू लेकर DJ पर डांस, मना करने पर बारात में शामिल सख्स ने युवक पर किए कई वार, मौत से मचा कोहराम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले में एक शादी समारोह में डीजे पर डांस कर रहे बाराती को मना करना भारी पड़ गया। बताया जा रहा है कि बारात में शामिल लोग हाथ में चाकू लेकर डांस कर रहे थे। चाकू लेकर डांस नहीं करने की बात पर बारात में शामिल सख्स के द्वारा एक युवक पर हमला कर दिया गया। इससे युवक की मौत हो गई। 


सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के गोरियारी टोला में मंगलवार की देर रात शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान बारात और सरात पक्ष के बीच झड़प हो गई। इस दौरान डीजे पर चाकू लेकर डांस कर रहे बारात पक्ष के लोगों ने एक युवक पर जमकर चाकूबाजी की। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि बारात में शामिल लोग हाथ में चाकू लेकर डांस कर रहे थे। चाकू लेकर डांस नहीं करने की बात पर बारात में शामिल सख्स के द्वारा एक युवक पर हमला कर दिया गया। इससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बलहा पंचायत के वार्ड 10 स्थित गोरियारी टोला निवासी मुनेश्वर मुखिया के पुत्र ललन मुखिया के रूप में हुई है। 


इधर, परिजनों का कहना है कि युवक को बारात में शामिल लोगों ने गोली मार दी है।परिजन का कहना है कि मृतक के शरीर पर गोली जैसा छेद भी है,एक्सरे करने के बाद ही पता चल पाएगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता