ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

स्कूल में हुआ टीचर को टीचर से प्यार, आधी रात में मिलने पहुंच गया घर, थाने में हुई शादी

SUPAUL : सोमवार की देर रात त्रिवेणीगंज पुलिस ने एक प्रेमी युगल की शादी त्रिवेणीगंज थाना परिसर में बने शिव मंदिर में कराई. इस दौरान दुल्हन और दुल्हा टीचर जोड़ी को थाने में रहे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : सोमवार की देर रात त्रिवेणीगंज पुलिस ने एक प्रेमी युगल की शादी त्रिवेणीगंज थाना परिसर में बने शिव मंदिर में कराई. इस दौरान दुल्हन और दुल्हा टीचर जोड़ी को थाने में रहे सभी पुलिस वालों ने आशिर्वाद दिया. 

दुल्हा बने टीचर बिट्टू राजा ने बताया कि चार महीने पहले दोनों की मुलाकात मधेपुरा के गम्हरिया स्थित आरपीएस विद्या मंदिर में हुई थी. दोनों वहां पढ़ाते थे, इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया. जिसके बाद शनिवार की देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर त्रिवेणीगंज के लालपट्टी पहुंचा. तभी कुछ लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई और ग्रामीणों ने रविवार को प्रेमी बिट्टू राजा को स्थानीय त्रिवेणीगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया.


जिसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना में बुलाया. जब दोनों पक्षों को ये बात मालूम हुई तो दोनों पक्ष प्रेमी युगल की शादी के लिए तैयार हो गए. इसके बाद थाना परिसर में ही पंडित को बुला दोनों पक्षों की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी करा दी गई. इस शादी के गवाह स्थानीय पुलिस वाले बने. 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRIYARANJAN SINGH

FirstBihar संवाददाता