ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

नगर परिषद कार्यालय में लगी भीषण आग, स्टोर रूम को भारी नुकसान; मची अफरातफरी

SAPAUL : बिहार के सुपौल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। यह आग कार्यालय

 नगर परिषद कार्यालय में लगी भीषण आग, स्टोर रूम को भारी नुकसान; मची अफरातफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAPAUL : बिहार के सुपौल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार की सुबह अचानक आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया। यह आग कार्यालय के स्टोर रूम में लगी। जिसमें वहां रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। अगलगी की घटना के बाद नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चला है। जबकि स्टोर रूम में सफाई एवं छिड़काव के लिए उपयोग किया जाने वाला केमिकल रखा गया था।  इसके साथ पेंट और कुछ जरूरी सामान रखे गए थे। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के चेयरमैन राघवेंद्र झा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।  उन्होंने बताया कि स्टोर रूम में लगी आग से काफी सामान क्षतिग्रस्त हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नगर परिषद के महत्वपूर्ण कागजात या दस्तावेजों को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं. फायर ब्रिगेड की टीम को तुरंत बुलाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दो घंटे में आग पर काबू पाया। 


इसके साथ ही  आग लगने के कारणों के बारे में अभी कोई आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। इस मामले में चेयरमैन राघवेंद्र झा ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है या फिर किसी अन्य कारण से, इसकी जांच की जा रही है। वहीं इस घटना से नगर परिषद कार्यालय में अफरातफरी मच गई। आग लगने के पीछे की सही वजह और नुकसान की सही जानकारी के लिए प्रशासनिक जांच की मांग की गई है। 


इधर, अगलगी की घटना सुबह की है। ऐसे में  नगर परिषद में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। इस वजह से जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और क्षति का आकलन किया जा रहा है। घटना के समय कार्यपालक पदाधिकारी की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता