ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

बिहार: खाद की समस्या को लेकर किसानों ने किया जमकर हंगामा, मुख्य सड़क को किया जाम

SUPAUL: खाद की समस्या को लेकर किसान खासे परेशान हैं। इस समस्या को लेकर अब लोग सड़क पर उतर रहे हैं। सुपौल में किसानों ने दो जगहों पर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर द

बिहार: खाद की समस्या को लेकर किसानों ने किया जमकर हंगामा, मुख्य सड़क को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: खाद की समस्या को लेकर किसान खासे परेशान हैं। इस समस्या को लेकर अब लोग सड़क पर उतर रहे हैं। सुपौल में किसानों ने दो जगहों पर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। त्रिवेणीगंज बिस्कोमान के पास भी किसानों ने हंगामा मचाया और पिपरा त्रिवेणीगंज मार्ग NH-327E को पूरी तरह से जाम कर दिया। वही छातापुर प्रखंड के भीमपुर थाना के समीप ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर NH-57 को भी जाम कर दिया। जिससे यातायात घंटों बाधित रहा। 


खाद की किल्लत से परेशान किसान कड़ाके की ठंड के बावजूद रात से ही बिस्कोमान के पास जुट गये और सुबह बिस्कोमान के खुलने का घंटों इंतजार करते रहे लेकिन बिस्कोमान प्रबंधक की मनमानी के कारण भूखे प्यासे लाइन में लगे किसानों के सब्र का बांध आज टूट गया। सभी किसानों ने त्रिवेणीगंज बिस्कोमान के पास ही NH-327E को जाम कर दिया और इस दौरान जमकर हंगामा मचाया। 


किसानों का कहना है कि उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। बिस्कोमान प्रबंधक की मनमानी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीण इलाकों से लोग बिस्कोमान त्रिवेणीगंज पहुंचे थे लेकिन देर रात से भूखे प्यासे लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिला। बिस्कोमान प्रबंधक सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंचे और दो घंटे बाद लंच का बहाना बनाकर फिर खाद का वितरण बंद कर वहां से चलते बने। हंगामे की वजह से कई स्कूल वैन भी जाम में फंस रही। स्कूल वैन में दर्जनों बच्चे सवार थे। जाम से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए किसान सड़क से हटे जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। जाम हटाने के बाद किसान खाद के लिए फिर बिस्कोमान त्रिवेणीगंज में लाइन में खड़े हो गये।


वहीं खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने छातापुर प्रखंड के भीमपुर थाना के समीप ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर NH-57 को भी जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। यहां भी किसानों ने करीब दो घंटे तक NH-57 को जाम कर दिया औऱ यातायात को बाधित कर दिया। जिसके कारण NH-57 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। आक्रोशित किसानों का कहना था कि अभी बुआई का समय बीतता जा रहा है लेकिन बाजारों में खाद नहीं मिल रहा है। यातायात बहाल कराने के लिए छातापुर बीडीओ मौके पर पहुंच गये। छातापुर बीडीओ ने शाम तक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। 


बिहार: खाद की समस्या को लेकर किसानों ने किया जमकर हंगामा, मुख्य सड़क को किया जाम


बिहार: खाद की समस्या को लेकर किसानों ने किया जमकर हंगामा, मुख्य सड़क को किया जाम


बिहार: खाद की समस्या को लेकर किसानों ने किया जमकर हंगामा, मुख्य सड़क को किया जाम


बिहार: खाद की समस्या को लेकर किसानों ने किया जमकर हंगामा, मुख्य सड़क को किया जाम


बिहार: खाद की समस्या को लेकर किसानों ने किया जमकर हंगामा, मुख्य सड़क को किया जाम

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता