ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Bihar News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने सफारी को किया आग के हवाले

Bihar News: बाइक सवार 2 लोगों को एक बेलगाम सफारी कार ने रौंद दिया जिसके बाद इनमें से एक की मौत हो गई है. गुस्साए लोगों ने इसके बाद जमकर हंगामा मचाया है और गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.

Bihar News
सुपौल सड़क दुर्घटना
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेमनमा कैंप के पास एनएच-327ए पर रविवार को एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान वेलाटेढ़ा सिसौनी गांव निवासी लगभग 50 वर्षीय मो. अली के रूप में की गई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय मो. सुभान के रूप में हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों व्यक्ति एक ही बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के ससुराल नेमनमा से पंचायत में शामिल होकर वापस सिसौनी लौट रहे थे। इसी दौरान किशनपुर से सुपौल की ओर जा रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मो. अली की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मो. सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही दुर्घटनाग्रस्त सफारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि आगजनी से पहले वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित निकल कर भाग चुके थे। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।


इधर, घायल मो. सुभान को तुरंत सुपौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। किशनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और एनएच-327ए पर कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ। पुलिस की समझाइश के बाद स्थिति नियंत्रित की गई।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता